देश

Balasore Bus Accident: पुंछ के बाद ओडिशा के बालासोर में बड़ा हादसा, बस और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर; 35 यात्री जख्मी; VIDEO

जम्मू कश्मीर के पुंछ के बाद ओडिशा के बालासोर में आज 6 मई को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बालासोर-फुलादी रोड पर नुनिया जोड़ी पुल के पास करीब 35 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई

Balasore Bus Accident: पुंछ के बाद ओडिशा के बालासोर में बड़ा हादसा, बस और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर; 35 यात्री जख्मी; VIDEO

Balasore Bus Accident:  जम्मू कश्मीर के पुंछ के बाद ओडिशा के बालासोर में आज  6 मई  को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बालासोर-फुलादी रोड पर नुनिया जोड़ी पुल के पास करीब 35 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर  भीषण होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पास की नहर में जा गिरी.  हादसे में सभी यात्री घायल हुए हैं. जिसके बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बालासोर में बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर

बचाव कार्य में स्थानीय लोगों, अग्निशमन विभाग और ओडिशा रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) के कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आंशिक रूप से डूबी बस में फंसे यात्रियों को निकालने में मदद की. ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRAF) और अग्निशमन विभाग की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंचीं और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सुरक्षित निकाला। बस में सवार महिलाओं और बच्चों सहित कई यात्रियों को चोटें आईं. यह भी पढ़े: Poonch Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, दो मौत, 25 से ज्यादा जख्मी (Watch Video)

बालासोर में बड़ा हादसा

क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया

यह हादसा उस समय हुआ जब बस जालेश्वर से बालासोर की ओर जा रही थी. बालासोर सहायक अग्निशमन अधिकारी समीर कुमार बिसाल ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी, जिसके कारण ट्रैक्टर से टक्कर के बाद वह संतुलन खो बैठी और नहर में गिर गई. बचाव कार्य में क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई यात्री अंदर फंसा न हो.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).