Rosh Hashanah 2020: पीएम मोदी ने रोश हशानाह के मौके पर इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के लोगों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को और वहां कि जनता को रोश हशनाह (Rosh Hashanah) यहूदी नव वर्ष (Jewish New Year) की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मेरे दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू को हार्दिक रोश हशनाह नमस्कार. इजरायल की जनता और यहूदी समुदाय के लोगों को दी शुभकामनाएं. यहूदी समुदाय के लोग इस पर्व को विभिन्न परंपराओं, रीति-रिवाजों, भोजन की तैयारी इत्यादि का पालन करके मनाया जाता है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी अच्छे दोस्त हैं. वहीं दोनों देश के बीच नजदीकियां काफी बढ़ी है और कई समझौते भी हुए हैं.