टीवी

Gandii Baat 5: इरोटिक वेब सीरीज का नया सीजन होने जा रहा है बेहद धमाकेदार, मेकर्स ने नया पोस्टर किया रिलीज

ये इरोटिक वेब सीरीज ना केवल बोल्ड सीन्स की कारण बल्कि अपनी कहानीयों के कारण भी काफी चर्चा में रहता है. यही कारण है कि दूसरे शोज के मुकाबले दर्शकों को गंदी बात का हर सीजन बेहद पसंद आता है.

Gandii Baat 5: इरोटिक वेब सीरीज का नया सीजन होने जा रहा है बेहद धमाकेदार, मेकर्स ने नया पोस्टर किया रिलीज
गंदी बात 5 (Image Credit: Instagram)

ऑल्ट बालाजी (ALTBalaji) और जी5 (ZEE5) के बेहद पॉपुलर इरोटिक वेब सीरीज गंदी बात का नया सीजन आने जा रहा है. ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का धमाकेदार डोज देखने को मिलेगा. क्योंकि मेकर्स ने इसके नये सीजन का ऐलान कर दिया है. दर्शकों को इसका नया सीजन 8 अक्टूबर को देखने मिलेगा. जिसका पोस्टर भी सामने आ चुका है. जो बेशक इसके एक बार फिर बेहद ही एंटरटेनिंग होने का वादा करता दिखाई दे रहा है. पोस्टर में एक महिला देसी अवतार में दिखाई दे रही है. जबकि पोस्टर में मौजूद टैग लाइन भी काफी ध्यान खींच रही है.

दरअसल ये इरोटिक वेब सीरीज ना केवल बोल्ड सीन्स की कारण बल्कि अपनी कहानीयों के कारण भी काफी चर्चा में रहता है. यही कारण है कि दूसरे शोज के मुकाबले दर्शकों को गंदी बात का हर सीजन बेहद पसंद आता है. मेकर्स ने इसके नए सीजन का ऐलान करते हुए लिखा है कि कंट्रोल करना मुश्किल होने वाला है, क्यूंकि इस बार मामला गर्म होने वाला है. गंदी बात सीजन 5 स्ट्रीम कर सकेंगे 8 अक्टूबर से.

खबर के मुताबिक इस बार के सीजन में पियाली मुंशी और अमिका शैल मुख्य किरदार में नजर आने जा रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि हर बार की तरह इस बार का सीजन कितना धमाकेदार होने जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).