FIFA World Cup 2026 Final Match Date And Time: स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खिताबी मुकाबला कब और कितने बजे? जानें भारत समेत दुनिया भर की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

FIFA World Cup 2026 Final Date And Time: फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इस रविवार यूरोपियन चैंपियन स्पेन और मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा. 48 टीमों और तीन देशों के 16 शहरों में आयोजित इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का समापन न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में होगा, जिसे टूर्नामेंट के दौरान 'न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम' नाम दिया गया है. यह मुकाबला 19 जुलाई 2026 (रविवार) को खेला जाएगा और दोनों टीमें विश्व फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी. FIFA World Cup 2026 Final Timing: 19 या 20 जुलाई? जानें भारत में कब और कितने बजे देख पाएंगे स्पेन बनाम अर्जेंटीना का फाइनल

भारत समेत दुनिया भर में कितने बजे शुरू होगा मैच?

फाइनल मुकाबले की शुरुआत न्यूयॉर्क के स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगी. अलग-अलग देशों में मैच की टाइमिंग इस प्रकार है.

अमेरिका (ईस्टर्न टाइम - ET): 19 जुलाई, रविवार, दोपहर 3:00 बजे

अमेरिका/कनाडा (पैसिफिक टाइम - PT): 19 जुलाई, रविवार, दोपहर 12:00 बजे

यूनाइटेड किंगडम (BST): 19 जुलाई, रविवार, रात 8:00 बजे

यूरोप (CET): 19 जुलाई, रविवार, रात 9:00 बजे

ऑस्ट्रेलिया (AEST): 20 जुलाई, सोमवार, सुबह 5:00 बजे

भारत (IST): 20 जुलाई, सोमवार, रात 12:30 बजे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का लाइव प्रसारण कहां देखें?

दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसक इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग विभिन्न प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे.

अमेरिका

अंग्रेजी कमेंट्री के साथ मैच का लाइव प्रसारण FOX और FS1 पर होगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग FOX One और FOX Sports App पर उपलब्ध रहेगी. स्पेनिश भाषा में प्रसारण Telemundo और Universo पर होगा, जबकि स्ट्रीमिंग Peacock पर की जाएगी. इसके अलावा YouTube TV, Fubo और Hulu + Live TV पर भी मुकाबला देखा जा सकेगा.

यूनाइटेड किंगडम

फाइनल का फ्री-टू-एयर प्रसारण BBC One और ITV1 पर होगा. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग BBC iPlayer और ITVX पर उपलब्ध रहेगी.

भारत

भारत में FIFA World Cup 2026 Final का सीधा प्रसारण Zee Entertainment के Unite8 Sports चैनलों पर किया जाएगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा DD Sports पर भी मुकाबले का फ्री लाइव प्रसारण किया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में फाइनल समेत टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण SBS और SBS Viceland पर होगा. वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग SBS On Demand पर उपलब्ध रहेगी.

इतिहास रचने उतरेंगी दोनों टीमें

यह मुकाबला सिर्फ  फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि विश्व फुटबॉल की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच प्रतिष्ठा की जंग भी होगा. स्पेन जहां अपना दूसरा विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश करेगा, वहीं अर्जेंटीना चौथी बार विश्व चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगा. ऐसे में फुटबॉल प्रशंसकों को एक रोमांचक और यादगार फाइनल देखने को मिल सकता है.