क्रिकेट

IND vs PAK Asian Games 2026 Final Live Streaming: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मुकाबला कब, कहां और कैसे देखें लाइव? यहां जानें टीवी और मोबाइल पर मैच की पूरी डिटेल

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है. टीम इंडिया की बल्लेबाजी में ईशान किशन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई अहम भूमिका निभाएंगे. दूसरी ओर पाकिस्तान की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों में होगी.

IND vs PAK Asian Games 2026 Final Live Streaming: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मुकाबला कब, कहां और कैसे देखें लाइव? यहां जानें टीवी और मोबाइल पर मैच की पूरी डिटेल
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asian Games 2026 Final Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट का सबसे बड़ा मुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है. फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया. ऐसे में फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान, शुभमन गिल ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है. टीम इंडिया की बल्लेबाजी में ईशान किशन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई अहम भूमिका निभाएंगे. दूसरी ओर पाकिस्तान की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों में होगी.

3 अक्टूबर को होगा गोल्ड मेडल मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसी दिन सुबह पहले बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला जाएगा, जिसके बाद गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे.

कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान फाइनल?

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. मैच का टॉस सुबह 9:30 बजे होगा.

भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 फाइनल मैच कहां देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला Sony Sports Network के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.

भारत-पाकिस्तान फाइनल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर यह मुकाबला देखना चाहते हैं, तो Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. इसके अलावा DD Sports पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा. जिन दर्शकों के पास DD Free Dish का कनेक्शन है, वे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद बिल्कुल मुफ्त में उठा सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2026 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).