देश

Delhi Bus Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई जख्मी; VIDEO

दिल्ली के करोल बाग स्थित झंडेवालान मंदिर के पास बीती रात एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. राजस्थान जा रही इस बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जिनमें से कई के घायल होने की खबर है.

Delhi Bus Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई जख्मी; VIDEO
(Photo Credits ANI)

Delhi Bus Accident: देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. झंडेवालान मंदिर के पास हनुमान मंदिर चौक पर राजस्थान से आ रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें रात करीब 1:08 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

हादसे के समय बस में 25-35 यात्री सवार थे

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 से 35 यात्री सवार थे. यह हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया. पुलिस प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही की वजह से. यह भी पढ़े: Ambala-Delhi Highway Bus Accident: अंबाला-दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, कई घायल

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आंखों देखा हाल

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस की रफ्तार सामान्य से अधिक लग रही थी. उन्होंने कहा, "बस में करीब 30-35 लोग सवार थे. जैसे ही बस पलटी, वहां चीख-पुकार मच गई. हमने तुरंत दौड़कर यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की और जितना संभव हो सका लोगों की मदद की."

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा

राहत और बचाव कार्य

सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की गाड़ियाँ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालना और सड़क से बस को हटाकर यातायात बहाल करना था.

यह इलाका दिल्ली के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक है, इसलिए रात के समय भी यहाँ वाहनों की आवाजाही रहती है. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2026 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).