Ambala-Delhi Highway Bus Accident: अंबाला-दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, कई घायल
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसा (Photo Credits: ANI)

हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास आज तड़के हुई बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए. बस दिल्ली की ओर जा रही थी तभी पीछे से एक अन्य बस ने टक्कर मार दी. एएसआई नरेश ने बताया हमने मामला दर्ज कर लिया है.