दिल्ली: डेंगू विरोधी अभियान में व्यापारियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा, सीएम अरविंद केजरीवाल ने की तारीफ
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील पर पूरे दिल्ली के दुकानदार और व्यापारी दिल्ली सरकार द्वारा डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान में शामिल हुए. सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस कदम की सराहना हुए दिल्ली के सभी दुकानदारों को ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान में हिस्सा लेने और डेंगू से खुद को और अपने ग्राहकों को बचाने के लिए धन्यवाद दिया