बॉलीवुड

Rajkummar Rao Sucks on a Condom Viral Pic: राजकुमार राव ने फिल्म 'Trapped' के लिए कंडोम के साथ की थी ऐसी हरकत, सीन को CBFC ने किया था डिलीट!

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ट्रैप्ड' को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला था. फिल्म में राजकुमार राव के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था. अब इस फिल्म के तकरीबन 5 साल के बाद इसके निर्माता विक्रमादित्य मोटवाने ने इससे जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया है.

Rajkummar Rao Sucks on a Condom Viral Pic: राजकुमार राव ने फिल्म 'Trapped' के लिए कंडोम के साथ की थी ऐसी हरकत, सीन को CBFC ने किया था डिलीट!
फिल्म 'ट्रैप्ड' से राजकुमार राव का सीन (Photo Credits: Instagram)

Rajkummar Rao Sucks on a Condom Viral Pic: साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ट्रैप्ड' को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला था. फिल्म में राजकुमार राव के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था. अब इस फिल्म के तकरीबन 5 साल के बाद इसके निर्माता विक्रमादित्य मोटवाने ने इससे जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया है. फिल्म के सीन की एक फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि राजकुमार को इस सीन में कंडोम को चूसते हुए दिखाया गया था. इस सीन को सेंसर बोर्ड ने डिलीट कर दिया था.

विक्रमादित्य मोटवाने ने इस सीन को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि सेंसर बोर्ड ने उन्हें इस सीन को डिलीट करने को कहा था. इसके बाद जब उन्होंने सवाल किया तो उन्हें कहा गया कि वो यहां कंडोम चूसते नजर आ रहे हैं. इसके बाद सेंसर ने उनसे सवाल किया कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं? तो विक्रम ने जवाब दिया, "क्योंकि सीन में उनके पास खाने और पीने के लिए कुछ नहीं था और वो कंडोम स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का था." उन्हें ये सीन समझ नहीं आया और इसे डिलीट करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap #MeToo Case: सेक्रेड गेम्स एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का खुलासा, Sex Scene फिल्माने से इनकार करने के बाद अनुराग कश्यप ने किया था ये काम

गौरतलब है कि इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा काफी शानदार रिस्पोंस मिला था लेकिन बॉक्स ऑफिस ये कमाई करने में नाकामयाब साबित हुई थी. इतने वर्षों के बाद फिल्म से जुड़े इस किस्से को पढ़कर लोग भी दंग है और एक्टर की प्रशंसा करते हुए फोटो पर कमेंट भी कर रहे हैं.

विक्रमादित्य मोटवाने ने फिल्म के निर्माण के साथ ही इसका निर्देशन भी किया था. फिल्म को 17 मार्च, 2017 में रिलीज किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).