बॉलीवुड

25 years of DDLJ: शाहरुख खान-काजोल की कांसे की मूर्ती का लंदन के लीसेस्टर शहर में होगा अनवारण

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' को आनेवाले 20 अक्टूबर को 25 साल पूरे हो जाएंगे. ये फिल्म न सिर्फ शाहरुख और काजोल के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री सदाबहार फिल्मों में भी इसका नाम शुमार है.

25 years of DDLJ: शाहरुख खान-काजोल की कांसे की मूर्ती का लंदन के लीसेस्टर शहर में होगा अनवारण
शाहरुख खान और काजोल (Photo Credit - Instagram)

25 years of DDLJ: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' (Dilwale Dulhaniya Le Jaaenge) को आनेवाले 20 अक्टूबर को 25 साल पूरे हो जाएंगे. ये फिल्म न सिर्फ शाहरुख और काजोल के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री सदाबहार फिल्मों में भी इसका नाम शुमार है. फिल्म को आज भी दर्शकों से भरपूर प्रेम मिल रहा है और अब इसके 25 साल पूरे होने की खुशी में इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.

हार्ट ऑफ लंदन बिजनस अलायंस ने घोषणा की है कि डीडीएलजे के 25 साल पूरा होने के मौके पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख खान और काजोल की कांसे की मूर्ती का अनवारण किया जाएगा. ये भी पढ़ें: अजय देवगन से नहीं मिलती तो शाहरुख खान से शादी करती काजोल? फैन के सवाल का एक्ट्रेस ने दिया खुलकर जवाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Siddhant Gaikwad (@siddhantwritess) on

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मूर्ती में उस सीन को दर्शाया जाएगा जिसे शाहरुख और काजोल ने लंदन शहर में फिल्माया था. 1995 में रिलीज हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में सबसे लंबे चलने वाली फिल्म है.

इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा अमरीश पूरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, हिमानी शिवपुरी, सतीश शाह, मंदिरा बेदी, परमीत सेठी, दिवंगत अचला सचदेव, करण जौहर, अनिता श्रॉफ अदजानिया और अर्जुन सबलोक ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).