Anushka Sharma Baby Bump Pics: अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेबी बंप वाली ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें, इंटरनेट पर हुई Viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली जनवरी, 2021 में माता-पिता बनने वाले हैं. अनुष्का गर्भवती हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी. इस बात की जानकारी देते हुए विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था.
Anushka Sharma Baby Bump Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) जनवरी, 2021 में माता-पिता बनने वाले हैं. अनुष्का गर्भवती हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी. इस बात की जानकारी देते हुए विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था. आज अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपने बेबी बंप को फ्लौंट करती हुई नजर आ रही हैं. उनकी इन खूबसूरत फोटोज को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं और लोग उनके अंदाज को पसंद कर रहे हैं.
अनुष्का द्वारा शेयर की गई फोटो में वो धुप में अपने बेहद प्यारे अंदाज में पोज करती हुई नजर आ रही हैं. इन फोटोज को शेयर करते गये उन्होंने लिखा, "पॉकेट फुल ऑफ सनशाइन." ये भी पढ़ें: IPL 2020: विराट कोहली को Flying Kiss देकर चीयर करती दिखीं अनुष्का शर्मा, बेबी बंप वाली ये स्पेशल फोटोज हुईं वायरल
ये भी पढ़ें: Rashid Khan’s Wife: गूगल पर राशिद खान की पत्नी लिखते ही आता है अनुष्का शर्मा का नाम
हाल ही में सोशल मीडिया पर अनुष्का की फोटोज वायरल (Viral) हुई थी जहां वो आईपीएल मैच के दौरान दुबई में स्टेडियम में अपने पति विराट कोहली को चीयर करती हुई नजर आईं थी. विराट अपने क्रिकेट मैच को लेकर काफी व्यस्त हैं और ऐसे में अनुष्का भी उनका साथ देने वहां पहुंची थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

