IPL 2020: Salman Khan ने 6 साल पहले KXIP से पूछा था ये सवाल, Preity Zinta की टीम ने अब दिया जवाब!
आईपीएल 2020 में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब और मुबई इंडियंस के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला गया जिसमें प्रीति जिंटा की टीम ने जीत हासिल की. इस जीत की खुशी स्टेडियम में प्रीति जिंटा समेत पूरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी.
KXIP tweets to Salman Khan: आईपीएल 2020 में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और मुबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला गया जिसमें प्रीति जिंटा की टीम ने जीत हासिल की. इस जीत की खुशी स्टेडियम में प्रीति जिंटा समेत पूरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी. अब टीम ने इस जीत के बाद सलमान खान के उस सवाल का जवाब दिया है जिसे एक्टर ने 6 साल पहले पूछा था.
सलमान खान ने 28 मई 2014 में ट्वीट करते हुए पूछा था, "जिंटा की टीम जीती क्या?" किंग्स इलेवन पंजाब ने एक्टर के इस ट्वीट का अब 6 साल बाद जवाब देते हुए लिखा, "हां." इस ट्वीट को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और साथ ही इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि टीम ने सलमान के उस ट्वीट को ध्यान में रखा था और समय आने पर इसका जवाब भी दिया.
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) October 18, 2020
आपको बता दें कि मुंबई इंडियन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खो कर 176 रन बनाए. पंजाब टीम ने भी यही स्कोर बनाई और मैच सुपर ओवर में जा पहुंचा. पहले सुपर ओवर में पंजाब ने बल्लेबाजी चुनी और 5 रन बनाए. मुंबई ने भी सुपर ओवर में पांच बनाए जिसके चलते ये मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा. दूसरे सुपर ओवर में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए. पंजाब ने चार गेंदों पर 12 रन बनाकर मैच विनर्स ट्रॉफी अपने नाम दर्ज की.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

