बॉलीवुड

Ranveer Singh New Film Cirkus: रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी की अगली फिल्म को लेकर हुई बड़ी घोषणा, पूजा हेगड़े-जैकलीन फर्नांडिस संग दिखाएंगे 'सर्कस'

फिल्म 'सूर्यवंशी' पर काम करने के बाद अब रोहित शेट्टी ने अपनी अगली कॉमेडी फिल्म के लिए एक बार फिर रणवीर सिंह का हाथ थामा है. रणवीर जल्द ही रोहित की अगली फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे.

Ranveer Singh New Film Cirkus: रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी की अगली फिल्म को लेकर हुई बड़ी घोषणा, पूजा हेगड़े-जैकलीन फर्नांडिस संग दिखाएंगे 'सर्कस'
जैकलीन फर्नांडिस, रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े (Photo Credits: Instagram)

Ranveer Singh New Film Cirkus: फिल्म 'सूर्यवंशी' पर काम करने के बाद अब रोहित शेट्टी ने अपनी अगली कॉमेडी फिल्म के लिए एक बार फिर रणवीर सिंह का हाथ थामा है. रणवीर जल्द ही रोहित की अगली फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे. फिल्म में रणवीर के साथ ही पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू की जाएगी. फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करने जा रहे हैं ये 2021 में रिलीज की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार (Bhushan Kumar) और रोहित शेट्टी करेंगे और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा इसे प्रस्तुत किया जाएगा. ये फिल्म विलियम शेक्सपीयर के पॉपुलर नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: Sooryavanshi and 83 to release on OTT?: अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की 83 भी OTT प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज

आज इस फिल्म की जानकारी को शेयर करते हुए फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और भूषण कुमार संग अपने स्टाइलिश अंदाज में पोज करते हुए नजर आए.

आपको बता दें कि उनकी रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म 'सूर्यवंशी' इस साल मार्च में रिलीज होनी थी. लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज को स्थगित कर दिया गया था. अब एक तरफ जहां ये देशभर में सिनेमाघर शुरू कर दिए गए हैं वहीं 'सूर्यवंशी' की रिलीज को लेकर जल्द ही घोषणा की आशंका जताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).