टीवी

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar October 18: रुबीना पर भड़के सलमान, अभिनव शुक्ला, जान कुमार सानू और शहजाद देओल पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

रुबीना बिग बॉस के एक टास्क को करने से मना कर देती है. रुबीना के मुताबिक टास्क में कचरा बुलाए जाने से उन्हें तकलीफ है और वो इस टास्क का हिस्सा नहीं बन सकती हैं. जिसके बाद सलमान रुबीना को गेम का फोर्मेट समझाते है और उनके ऐसे शो हिस्सा बनने को लेकर सवाल करते हैं.

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar October 18: रुबीना पर भड़के सलमान, अभिनव शुक्ला, जान कुमार सानू और शहजाद देओल पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार
बिग बॉस 14 (Image Credit: Twitter)

Bigg Boss 14 October 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आज वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान का एक बार फिर अलग अवतार देखने मिला. आज सलमान काफी गुस्से में नजर आए. रुबीना दिलैक के साथ उनकी जमकर बहस होती है. क्योंकि रुबीना बिग बॉस के एक टास्क को करने से मना कर देती है. रुबीना के मुताबिक टास्क में कचरा बुलाए जाने से उन्हें तकलीफ है और वो इस टास्क का हिस्सा नहीं बन सकती हैं. जिसके बाद सलमान रुबीना को गेम का फोर्मेट समझाते है और उनके ऐसे शो हिस्सा बनने को लेकर सवाल करते हैं. जिसके बाद रुबीना टास्क करने के लिए तैयार हो जाती हैं. जहां घर वाले रुबीना के दिमाग में ज्यादा कचरा होने की बात कहती हैं.

इस टास्क के बाद सलमान खान जान कुमार सानू की खिंचाई करते हैं. सलमान खान कहते है कि जान अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते हैं और वो निक्की के दिमाग से चलते हैं.

जिसके बाद सलमान खान एक बाद एक कंटेस्टेंट को कटघरे में बुलाते हैं और घर वालों द्वारा उनके उपर आरोप लगाने को कहते हैं. इस दौरान भी रुबीना काफी आक्रामक दिखाई देती हैं. वो एजाज खान, पवित्रा पुनिया और राहुल वैद्य पर निशाना साधती हैं. जिसके बाद सभी एक एक करके रुबीना के आरोपों पर अपनी सफाई देते हैं.

जिसके बाद जैस्मिन भसीन भी एजाज पर टास्क के दौरान क्लोज आने का आरोप लगाती हैं. जिसे पर एजाज नाराज हो जाते हैं और वो इसे एक टेकटिक बताते हैं. हालांकि सलमान के समझाने पर जैस्मिन समझती हैं और एजाज के उस एक्शन पर अपना विरोध वापस लेती हैं.

जिसके बाद सलमान घर वालों को बताते है कि इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों में जो 3 सदस्य सबसे नीचे हैं वो हैं अभिनव शुक्ला, जान कुमार सानू और शहजाद देओल. जिसके बाद सलमान खुलासा करते हैं कि इन 3 सदस्यों में कौन घर से बेघर होगा इसका फैसला सभी फ्रेशर सदस्य करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2020 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).