टीवी

Bigg Boss 14: इस बार घर में ना होगा कोई डबल बेड और ना कोई फिजिकल टास्क, हर हफ्ते होगी कोरोना की जांच

बिग बॉस के शुरूआती हफ़्तों में घर के अन्दर कोई फिजिकल टास्क नहीं होगा. इसका मतलब कोई एक दूसरे को नहीं टच करेगा.

Bigg Boss 14: इस बार घर में ना होगा कोई डबल बेड और ना कोई फिजिकल टास्क, हर हफ्ते होगी कोरोना की जांच
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

3 अक्टूबर से कलर्स (Colors) के चर्चित शो बिग बॉस (Bigg Boss) के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही हैं. कोरोना वायरस के काल में शुरू होने जा रहे इस सीजन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी. आखिर इतने सारे कंटेस्टेंटस एक साथ घर में जैसे रहेंगे और किस तरह के सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे. इसके साथ ही सबका ध्यान इस बात को लेकर भी रहेगा की घर में किस तरह के टास्क होंगे जो दर्शकों को एंटरटेन करेंगे. इससे पहले खबर थी कि घर में सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा. ऐसे में अब जो जानकारी सामने आ रही है उसे जानकार बेशक दर्शक काफी उत्साहित हो जाएंगे.

दरअसल बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकरी दी है कि इस बार बिग बॉस में काफी कुछ बदला बदला देखने को मिलेगा. इस बार घर में डबल बेड नहीं दिखाई देगा. इसके साथ ही हर हफ्ते घर में कंटेस्टेंटस का कोरोना टेस्ट किया जायेगा. ताकि दूसरे कंटेस्टेंट का भी पूरा ध्यान रखा जा सकेगा.

बिग बॉस खबरी पोस्ट

खबर के मुताबिक बिग बॉस के शुरूआती हफ़्तों में घर के अन्दर कोई फिजिकल टास्क नहीं होगा. इसका मतलब कोई एक दूसरे को नहीं टच करेगा. इसके साथ ही खबर है कि घर में कंटेस्टेंटस को मिनी थियेटर, माल और रेस्टोरेंट की सुविधा देखने को मिलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).