बॉलीवुड

Amitabh Bachchan अपने हर ट्वीट के साथ क्यों लिखते हैं नंबर? शाहरुख खान के सामने कर चुके हैं खुलासा

कई लोगों के जहन में ये सवाल उठता है कि आखिर बिग बी ऐसा क्यों करते हैं. वो हर ट्वीट के साथ नंबर क्यों लिखते हैं. वेल इसकी वजह अमिताभ बच्चन पहले ही बता चुके हैं.

Amitabh Bachchan अपने हर ट्वीट के साथ क्यों लिखते हैं नंबर? शाहरुख खान के सामने कर चुके हैं खुलासा
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Twitter)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जब भी कोई ट्वीट करते हैं उसके साथ वो नंबर जरूर लिखते हैं. इस कोशिश में कई बार वो गलत नंबर भी डाल देते हैं लेकिन वो तुरंत ही उसे सही करना भी नहीं भूलते हैं. हाल ही में एक बार फिर अमिताभ बच्चन ट्विटर पर गलत नंबर को सही करते देखे गए थे. ऐसे में कई लोगों के जहन में ये सवाल उठता है कि आखिर बिग बी ऐसा क्यों करते हैं. वो हर ट्वीट के साथ नंबर क्यों लिखते हैं. वेल इसकी वजह अमिताभ बच्चन पहले ही बता चुके हैं. दरअसल ये सवाल शाहरुख खान के मन में भी उठ चुका है. जिसके बाद महानायक ने उन्हें इसके पीछे की वजह बताई थी.

दरअसल बदला के प्रमोशन के दौरान बिग बी ने शाहरुख खान को इस नंबर गेम की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था कि इसे पीछे की वजह इसलिए है कि अगर मैं ट्रैक करना चाहता हूं कि मैंने किस दिन क्या बात कही थी वो आसानी से ट्रैक कर सकता हूं. मेरे रेफरेंस पॉइंट हैं. जिसके बाद शाहरुख खान ने उनके इस जवाब के लिए शुक्रिया कहा था. देखिए अमिताभ का ये लेटेस्ट ट्वीट.

आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. फिर चाहे ब्लॉग हो या ट्विटर या फिर इंस्टाग्राम अमिताभ अपनी मौजूदगी बराबर दर्ज कराते रहते हैं और खुद से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).