Bigg Boss 14: सिंगर इंदीप बक्शी को सलमान खान के शो के लिए किया गया अप्रोच, मुझसे शादी करोगे में भी आ चुके हैं नजर
अपने एक इंटरव्यू में इंदीप ने इस बात का खुलासा किया है कि हां, मुझे बिग बॉस 14 के लिए अप्रोच किया है. हालांकि मैंने क्या फैसला लिया है उसके बारे में नहीं बता सकता.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को लेकर मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है. पिछले सीजन की तरह इस बार के सीजन को भी धमाकेदार बनाने के लिए जमकर मेहनत की जा रही है. ऐसे में कई दिलचस्प नाम सामने आ रहे हैं जो इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं. ऐसे में जानकारी है कि पिछले सीजन की तरह इस बार के सीजन ने में दो पंजाबी सिंगर्स को लेने की तैयारी चल रही हैं. दरअसल शहनाज गिल और हिमांशी खुराना की मौजूदगी ने शो को एक लाग ट्विस्ट दिया था. ऐसे में इस बार सारा गुरपाल के साथ सिंगर इंदीप बक्शी के शो में जाने की बात सामने आ रही हैं. अपने एक इंटरव्यू में इंदीप ने इस बात का खुलासा किया है कि हां, मुझे बिग बॉस 14 के लिए अप्रोच किया है. हालांकि मैंने क्या फैसला लिया है उसके बारे में नहीं बता सकता.
आपको बता दे कि इंदीप बक्शी ने काला चश्मा और सैटरडे-सैटरडे जैसे गाने गाए हैं जबकि इससे पहले वो शहनाज गिल के स्वयंवर शो में मुझसे शादी करोगे में भी नजर आ चुके हैं. शो से बाहर निकलने के बाद लोग उन्हें शहनाज के सईयां के नाम से पुकारने लगे थे. जिसके बाद उन्होंने इस पर एक गाना भी लिखा.
आपको बता दे कि इस बार के बिग बॉस 14 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है. हर बार की तरफ इस बार भी सलमान खान इस शो को होस्ट करते दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

