Hasee Toh Phasee: टीवी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम नहीं करना चाहती थी परिणीति चोपड़ा, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
नुराग कश्यप ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म हंसी तो फंसी (Hasee Toh Phasee) के लिए वो सुशांत को साइन करने वाले थे. जिसके लिए उनसे बात भी हो गई थी. लेकिन फिर वो यशराज के पास चले गए और 3 फिल्मों की डील साइन कर ली.
फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. लेकिन उससे पहले परिणीति चोपड़ा ने फिल्म हंसी तो फंसी में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने को लेकर इनकार कर दिया था. क्योंकि सुशांत एक टीवी एक्टर थे. इस बात का खुलासा खुद अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने किया है. अनुराग कश्यप ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म हंसी तो फंसी (Hasee Toh Phasee) के लिए वो सुशांत को साइन करने वाले थे. जिसके लिए उनसे बात भी हो गई थी. लेकिन फिर वो यशराज के पास चले गए और 3 फिल्मों की डील साइन कर ली. जिसके बाद ये फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने की.
अनुराग बताते है कि जब उन्होंने परिणीति चोपड़ा को इस फिल्म के बारे में बताया तो उन्होंने इसे करने से मना कर दिया. क्योंकि वो सुशांत को एक टीवी एक्टर समझ रही थी. जिसके बाद उन्होंने परिणीति को बताया कि सुशांत सिर्फ टीवी एक्टर नहीं है उन्होंने काई पो छे और पीके जैसी फ़िल्में की है. जिसके बाद परिणीति ने YRF को सुशांत का नाम शुद्ध देसी रोमांस के लिए सुझाया था. जिसके बाद सुशांत पूरी तरह से गायब हो गए.
अनुराग कश्यप ने कहा कि सुशांत को लेकर कोई समस्या नहीं रही है. लेकिन कई बार वो कई प्रोजेक्ट से अचानक से गायब हो जाते हैं. वो किसी के साथ गलत बर्ताव नहीं करते हैं. बल्कि लोग उनके बारे में कहते थे कि वो एक शानदार लड़के हैं. लेकिन कई बार वो कई बार गायब हो जाते थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

