Bigg Boss 13 फेम रश्मि देसाई का दिखा बेहद हॉट अवतार, ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर मचाई सनसनी
रश्मि देसाई की ये नई तस्वीरें काफी कमाल की हैं. जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें रश्मि ब्लू कलर की पैंटशूट में दिखाई दे रही हैं.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से एक बार फिर चर्चा में आई एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) आए दिन किसी ना किसी कारण खबरों में बनी रहती हैं. यही कारण है लोगों के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग देखने को मिलती रहती हैं. ऐसे में अब रश्मि देसाई अपने ग्लैमरस लुक के चलते चर्चा में छाई हुई है. उनका हॉट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. दरअसल ये पूरा रश्मि देसाई का एक तरह से मेकओवर है. उनका ये रूप देख कोई भी उनसे इम्प्रेस हो जाए. रश्मि देसाई की ये नई कोशिश काफी सराहनीय है. अपने इस फोटोशूट की कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
रश्मि देसाई की ये नई तस्वीरें काफी कमाल की हैं. जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें रश्मि ब्लू कलर की पैंटशूट में दिखाई दे रही हैं. तो वहीं फोटोशूट में एक्ट्रेस का मेकअप भी काफी बेहतरीन है. अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मि देसाई ने जबरदस्त पोस्ट लिखा है. रश्मि ने लिखा कि उन्हें एक हीरो की जरूरत है इसलिए उसने वही बनना चुना.
रश्मि देसाई ने बिग बॉस 13 में गजब का प्रदर्शन दिखाया. सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी लड़ाई लोगों की जुबान पर छाई रही. लेकिन रश्मि बिना डरे पूरे सीजन में उनके सामने खड़ी रही. वो शो में टॉप 4 तक पहुंची थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

