बॉलीवुड

कंगना रनौत के बयान पर भड़के ताजदार अमरोही, कहा- नहीं हुआ था मीना कुमारी का हलाला

एक न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कंगना रनौत मीना कुमारी (Meena Kumari) को लेकर ऐसी बात कह दी जिसके चलते उनका परिवार काफी नाराज हो गया है.

कंगना रनौत के बयान पर भड़के ताजदार अमरोही, कहा- नहीं हुआ था मीना कुमारी का हलाला
ताजदार अमरोही और कंगना रनौत (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही कंगना रनौत लगातार लोगों पर हमले कर रही हैं. महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के साथ भी कंगना की जमकर खींचतान चल रही है. ऐसे में एक न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कंगना रनौत मीना कुमारी (Meena Kumari) को लेकर ऐसी बात कह दी जिसके चलते उनका परिवार काफी नाराज हो गया है. दरअसल अपने इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा है कि मीना कुमारी का हलाला हुआ था.

नवभारत टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में ताजदार अमरोही (Tajdar Amrohi) ने कहा कि कंगना रनौत जैसी बेवकूफ लड़की उनके परिवार के नाम पर धब्बा लगा रही है. उन्होंने कहा कि कंगना को पता नहीं है कि अब्बू कमाल अमरोही शिया मुस्लिम थे और शिया मुसलमानों में हलाला जैसी कोई चीज नही होती है. मैं कई बार कह चुका हूं कि मेरी अम्मी (मीना कुमारी) का कोई हलाला नहीं हुआ है. लेकिन बार बार लोग ये बातें कहते हैं इससे मुझे दुख होता है. कंगना की बेवकूफी की चलते मुझे काफी दुख हुआ है.

ताजदार अमरोही ने कहा कि कंगना को इस समय जैसी मीडिया कवरेज मिल रही है वैसी किसी दूसरे नेता और अभिनेता को नहीं मिल रही है. ऐसे में वो अगर किसी के बारे में कुछ कहेंगी तो लोग उसे सच मां लेंगे. ऐसे में उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए. उन्होंने हमारे परिवार के बारे में गलत जानकारी दी है. उन्हें पहले हमसे सच्चाई पता कर लेनी चाहिए थी.

कंगना पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कंगना एक जाहिल लड़की हैं. पढ़ाई लिखाई उन्होंने की नहीं है. जैसा वो कहती है कि 15 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया था. इसका मतलब की पढ़ाई पूरी नहीं की है. क्योंकि ये लड़की जाहिल गंवार है. इसलिए मैं कोई एक्शन नहीं ले रहा हूं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).