Kangana Ranaut Defends ‘Cockroaches’ Remark: 'अगर खुद को कॉकरोच कहते हैं तो बुरा क्यों मानते हैं?' कंगना रनौत ने 'कॉकरोच' टिप्पणी पर दी सफाई, विपक्ष पर भी साधा निशाना (Video)
हाल ही में छात्र प्रदर्शनों को लेकर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए थे, जिनमें उन्होंने प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को "उल्टी लाने वाला" बताया था और कुछ प्रदर्शनकारियों के लिए "Generation Gutter" और "कॉकरोच" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. इन टिप्पणियों के बाद विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने उनकी आलोचना की और माफी की मांग की.
Kangana Ranaut Defends ‘Cockroaches’ Remark: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने छात्र प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए गए अपने विवादित 'कॉकरोच' बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी पूरे देश के युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि एक खास समूह के लिए थी. कंगना ने यह भी कहा कि अगर कोई खुद को 'कॉकरोच' कहता है तो फिर उस शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला.
#WATCH | Delhi: BJP MP Kangana Ranaut says, "Those who call themselves cockroaches, and we say that cockroaches emerge from gutters, what is wrong with that? My point is simply this: if people label themselves as cockroaches, and we say the gutter is their home, why should they… pic.twitter.com/TtXiTzgOlP
— ANI (@ANI) August 12, 2026
दरअसल, हाल ही में छात्र प्रदर्शनों को लेकर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए थे, जिनमें उन्होंने प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को "उल्टी लाने वाला" बताया था और कुछ प्रदर्शनकारियों के लिए "Generation Gutter" और "कॉकरोच" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. इन टिप्पणियों के बाद विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने उनकी आलोचना की और माफी की मांग की. हालांकि, अब कंगना का कहना है कि उनकी टिप्पणी किसी पूरे वर्ग के खिलाफ नहीं थी, बल्कि कानून-व्यवस्था और कुछ लोगों के व्यवहार को लेकर थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2026 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

