RR vs RCB, TATA IPL 2025 28th Match 1st Inning Scorecard: राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 174 रनों का टारगेट, यशस्वी जयसवाल ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA IPL 2025 28th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 28वां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में आरआर की अगुवाई संजू सैमसन (Sanju Samson) कर रहे हैं. जबकि, आरसीबी की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन मिला जूला रहा है. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच का स्कोरकार्ड Live
यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:
Rajasthan Royals wrap up their innings at 173/4. 🔥
A decent total, but RCB will back themselves in this chase. 🙌#IPL2025 #RRvRCB #Sportskeeda pic.twitter.com/BGIeX9RjzY
— Sportskeeda (@Sportskeeda) April 13, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 173 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने सबसे ज्यादा 75 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान यशस्वी जयसवाल 47 ने गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए. यशस्वी जयसवाल के अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 35 रन बनाए.
दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को स्टार आलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, क्रुणाल पांड्या और यश दयाल के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 174 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 173/4, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 75 रन, संजू सैमसन 15 रन, रियान पराग 30 रन, ध्रुव जुरेल नाबाद 35 रन, शिमरोन हेटमायर 9 रन और नितीश राणा नाबाद रन, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांड.)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (भुवनेश्वर कुमार 1 विकेट, जोश हेज़लवुड 1 विकेट, यश दयाल 1 विकेट और क्रुणाल पांड्या 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

