Virat Kohli Drops Major Hint On His Future: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 विराट कोहली की हो सकती हैं आखिरी सीरीज, 'रन मशीन' ने अपने भविष्य पर दिया बड़ा संकेत
इस बीच विराट कोहली का एक बड़ा बयान सामने आ रहा हैं. विराट कोहली आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) कैंप में शामिल हो गए हैं. उन्होंने आरसीबी इनोवेशन लैब इंडियन स्पोर्ट्स समिट में भी भाग लिया और वहां उन्होंने हाल ही में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 पर विचार किया.
- Read in
- हिंदी
KKR vs RCB, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. आईपीएल (IPL) के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला हैं. इस सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े बजे से खेला जाएगा. केकेआर ने तीन बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है. वहीं आरसीबी (RCB) की टीम अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. इस बीच विराट कोहली का एक बड़ा बयान सामने आ रहा हैं. विराट कोहली आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) कैंप में शामिल हो गए हैं. उन्होंने आरसीबी इनोवेशन लैब इंडियन स्पोर्ट्स समिट में भी भाग लिया और वहां उन्होंने हाल ही में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 पर विचार किया. विराट ने संकेत दिया कि शायद वह फिर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर न जाएं और उन्होंने स्वीकार किया कि दौरे में जो कुछ भी हुआ, उससे वह संतुष्ट हैं.
I might not have another Australia tour in me, so I am at peace with whatever happened in the past: Kohli on his recent struggle in that part of world pic.twitter.com/HXMA38wjM5
— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

