देश

जस्टिस सूर्यकांत ने CJI पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे (Watch Video)

न्यायमूर्ति बी. आर. गवई के सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार, 24 नवंबर को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

जस्टिस सूर्यकांत ने CJI पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे (Watch Video)
(Photo Credits ANI)

न्यायमूर्ति बी. आर. गवई के सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस सूर्यकांत (Justice Surya Kant Arrives) ने सोमवार, 24 नवंबर को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. जहां उन्होंने मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपना कार्यभार संभाला. इस दौरान उन्होंने अदालत परिसर में पहुंचकर विभिन्न वरिष्ठ न्यायाधीशों और अधिकारियों से मुलाकात की. ‘X’ पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे CJI सूर्यकांत

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2025 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).