Kane Williamson Retires From T20Is: केन विलियमसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, कुछ ऐसा न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अपने फैसले से सबको चौका दिया हैं. केन विलियमसन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया है. हालांकि, केन विलियमसन अभी टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और दिसंबर में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे.
Kane Williamson Retires From T20I: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अपने फैसले से सबको चौका दिया हैं. केन विलियमसन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया है. हालांकि, केन विलियमसन अभी टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और दिसंबर में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. केन विलियमसन टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जिसमें ब्लैककैप्स के लिए 93 टी20आई में 18 अर्द्धशतक शामिल हैं. 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 2011 में अपना टी20ई डेब्यू किया और 75 बार इस प्रारूप में न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की, दो आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल और एक फाइनल में टीम का नेतृत्व किया. केन विलियमसन आगे बढ़ते हुए टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करेंगे और उन्हें लगता है कि अगले साल आईसीसी टी20 विश्व कप के साथ, टीम में युवा प्रतिभाओं के लिए रास्ता बनाने का यह सही समय है.
केन विलियमसन ने टी20I से संन्यास की घोषणा की:
Kane Williamson has called time on his 93-game T20 International career.
Thank you for everything you gave the team in the shortest format 🖤🤍
Full story at https://t.co/itPtNwMPLK
📸 @PhotosportNZ pic.twitter.com/wzXz6MuWOF
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 1, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2025 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

