देश

VIDEO: पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, TRE 3.0 रिजल्ट में गड़बड़ी का लगा रहे थे आरोप; मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर हुई कार्रवाई

पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 3.0 को लेकर अभ्यर्थियों ने आज सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी जैसे ही प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे, वैसे ही पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया

VIDEO: पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, TRE 3.0 रिजल्ट में गड़बड़ी का लगा रहे थे आरोप; मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर हुई कार्रवाई
Photo- ANI

Patna Lathicharge: पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 3.0 को लेकर BPSC अभ्यर्थियों ने आज सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी जैसे ही प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे, वैसे ही पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था और हालात तनावपूर्ण रहे. प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा TRE 3.0 के रिजल्ट में अनियमितताओं को लेकर था. अभ्यर्थियों का कहना है कि 87,774 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी, लेकिन केवल 66,000 अभ्यर्थियों का ही रिजल्ट जारी किया गया. यानी करीब 21,000 सीटें अभी भी खाली हैं, जिनका कोई ठोस जवाब सरकार की ओर से नहीं दिया गया है.

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि एक ही अभ्यर्थी का नाम तीन अलग-अलग सूचियों में आया है, जिससे रिजल्ट की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं.

ये भी पढें: BPSC Exam Calendar 2025: बीपीएससी ने इस साल होने वाली भर्तियों के एग्जाम कैलेंडर किए जारी, देखें शेड्यूल

BPSC छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुख्यमंत्री आवास का कर रहे थे घेराव

'लाठीचार्ज में कई छात्राएं घायल'

कई उम्मीदवारों ने बताया कि वे महीनों से इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी. मार्च में भी TRE 3.0 के अभ्यर्थियों ने पटना में 50 दिनों तक धरना दिया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं.  वीडियो में देखा गया कि पुलिस ने महिलाओं को खींचते हुए जबरन वहां से हटाया, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज भी किया गया.

कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि महिला उम्मीदवारों पर भी लाठीचार्ज किया गया है, जिससे कई छात्राएं घायल हो गईं.

'सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करे सरकार'

एक महिला अभ्यर्थी ने ANI से बात करते हुए कहा, "सरकार के पास अगर सप्लीमेंट्री रिजल्ट है तो उसे जारी क्यों नहीं किया जा रहा? हर बार वैकेंसी आती है लेकिन सीटें खाली रह जाती हैं. आखिर इसका जवाब कौन देगा?"

TRE 3.0 को लेकर अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार तुरंत सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करे, ताकि बचे हुए उम्मीदवारों को भी नौकरी का मौका मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).