बॉलीवुड

Sanam Teri Kasam के Sequel में हर्षवर्धन राणें नहीं करेंगे पाक अभिनेत्री Mawra Hocane के साथ काम, फैंस बोले - 'Spine वाला इंसान है'

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने अपनी चर्चित फिल्म 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल में काम करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने यह फैसला फिल्म की एक्ट्रेस मावरा होकेन के हालिया बयान को देखते हुए लिया है.

Sanam Teri Kasam के Sequel में हर्षवर्धन राणें नहीं करेंगे पाक अभिनेत्री Mawra Hocane के साथ काम, फैंस बोले - 'Spine वाला इंसान है'
Sanam Teri Kasam Harshvardhan Rane (Photo Credits: Instagram)

Harshvardhan Refuses Sanam Teri Kasam Sequel Over Mawra Hocane’s Remarks on Operation Sindoor: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने अपनी चर्चित फिल्म 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल में काम करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने यह फैसला फिल्म की एक्ट्रेस मावरा होकेन के हालिया बयान को देखते हुए लिया है, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को "कायरता भरा हमला" बताया था. हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कहा, "मैं इस अनुभव के लिए आभारी हूं. लेकिन मौजूदा हालात और अपनी देश के खिलाफ आए सीधे बयान पढ़ने के बाद, मैंने फैसला लिया है कि यदि इस फिल्म के सीक्वल में पहले वाली कास्ट दोहराई गई, तो मैं उसका हिस्सा नहीं बनूंगा."

हर्षवर्धन का यह फैसला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Reddit सहित कई प्लेटफॉर्म्स पर फैंस ने उनके इस स्टैंड की सराहना की. एक यूजर ने लिखा, "Respect. Rane, you are the best!" वहीं दूसरे ने लिखा, "United we stand tall. Proud of you bro."

गौरतलब है कि हाल ही में भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में टेरर कैंप्स पर सर्जिकल स्ट्राइक्स की थीं. यह कदम 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में उठाया गया, जिसमें कई टूरिस्ट घायल हुए थे. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से कई एक्टर्स ने बयान दिए, जिनमें मावरा ने भी X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया था, "Strongly condemn India’s cowardly attack on Pakistan… Innocent civilians have lost their lives… May Allah protect us all…"

'सनम तेरी कसम' 2016 में रिलीज़ हुई एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें हर्षवर्धन और मावरा की जोड़ी को काफी सराहा गया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले न चली हो, लेकिन फरवरी में इसकी री-रिलीज ने धमाका कर दिया. फिल्म ने केवल दो दिनों में अपने ओरिजिनल कलेक्शन को पार कर लिया और 53 करोड़ की कमाई की. अब जब इसका सीक्वल बनने की चर्चा थी, तब हर्षवर्धन का यह बयान इंडस्ट्री में एक बड़ा संदेश दे रहा है – देश पहले, बाकी सब बाद में.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).