वायरल

Worms Found In Mid-Day Meal: कर्नाटक में स्कूल के बच्चों की सेहत से खिलवाड़! मिड-डे मील के खाने में मिले कीड़े

कर्नाटक के कोप्पल तालुक स्थित ओल्ड निंगपुरा सरकारी स्कूल से हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. जिसमें मिड डे मील के खाने में कीड़े दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब बच्चों को गर्म भोजन परोसा गया, तो उन्हें उसमें पके हुए कीड़े नजर आए. इससे बच्चे घबरा गए और उन्होंने तुरंत स्कूल स्टाफ और अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी...

Worms Found In Mid-Day Meal: कर्नाटक में स्कूल के बच्चों की सेहत से खिलवाड़! मिड-डे मील के खाने में मिले कीड़े
मिड डे मील के खाने में मिले कीड़े (Photo: X|@navasamajanews)

कर्नाटक (Karnatak) के कोप्पल (Koppal) तालुक स्थित ओल्ड निंगपुरा सरकारी स्कूल से हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. जिसमें मिड डे मील के खाने में कीड़े दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब बच्चों को गर्म भोजन परोसा गया, तो उन्हें उसमें पके हुए कीड़े नजर आए. इससे बच्चे घबरा गए और उन्होंने तुरंत स्कूल स्टाफ और अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी. छात्रों ने मरे हुए कीड़ों से भरा चावल तुरंत फेंक दिया और मामले की शिकायत सीनियर अधिकारियों से की. छात्रों का आरोप है कि यह घटना भोजन तैयार करने और परोसने वाले स्टाफ की लापरवाही का नतीजा है. इसके बाद माता-पिता की ओर से भी शिकायतें और आरोप सामने आए. उनका कहना है कि चावल की गुणवत्ता की जांच करने वाला स्टाफ अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहा है. फिलहाल इस मामले पर जांच जारी है. यह भी पढ़ें: Muzaffarpur Shocker: पत्नी की मौत, गरीबी, बेरोजगारी के चलते शख्स ने उठाया भयानक कदम, 5 बच्चों संग लगाई फांसी, 2 ने भागकर बचाई खुद की जान

कर्नाटक में स्कूल में मिड डे मील के खाने में मिले कीड़े

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).