Pension Update 2025: पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ऑनलाइन मिलेगी ये नई सुविधा
Pension Latest News: सरकार ने ‘डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 4.0’ शुरू किया है, जिससे पेंशनभोगी अब घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे. इस अभियान के तहत नवंबर में देशभर के 171 शहरों में 320 कैंप लगाए जाएंगे, ताकि सभी पेंशनर्स को डिजिटल सुविधा आसानी से मिल सके.