जरुरी जानकारी

Ladki Bahin Yojana e-KYC Deadline: लाडकी बहनों के लिए खास खबर 30 अप्रैल तक पूरा करें e-KYC की प्रक्रिया, नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त!

Ladki Bahin Yojana e-KYC Deadline: लाडकी बहनों के लिए खास खबर 30 अप्रैल तक पूरा करें e-KYC की प्रक्रिया, नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त!
(Photo Credits File)

Ladki Bahin Yojana e-KYC Deadline: महाराष्ट्र सरकार की लोकप्रिय 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण' योजना से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं के लिए राहत की खबर आई है। राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग ने ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब पात्र महिलाएं 30 अप्रैल 2026 तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकती हैं. इससे पहले यह डेडलाइन 31 मार्च 2026 थी. 

क्यों आवश्यक है ई-केवाईसी?

राज्य सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाने और अपात्र लाभार्थियों की पहचान करने के उद्देश्य से ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया था. जांच के दौरान यह पाया गया था कि योजना का लाभ कुछ ऐसे लोग भी उठा रहे थे जो पात्रता मानदंडों (जैसे वार्षिक आय सीमा या सरकारी नौकरी) के अंतर्गत नहीं आते थे। इस धांधली को रोकने और केवल वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं तक सहायता पहुँचाने के लिए सरकार ने यह सत्यापन अभियान चलाया है.

ई-केवाईसी प्रक्रिया कैसे पूरी करें?

यदि आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी अपडेट नहीं की है, तो आप निम्नलिखित माध्यमों से इसे पूरा कर सकती हैं:

  • नारीशक्ति दूत ऐप: अपने मोबाइल में 'नारीशक्ति दूत' (Narishakti Doot) ऐप डाउनलोड करें और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। 'अप्राप्त आवेदन' अनुभाग में जाकर ई-केवाईसी अपडेट करने का विकल्प चुनें.

  • आधिकारिक पोर्टल: आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ladkibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर आधार ओटीपी (OTP) के माध्यम से सत्यापन कर सकती हैं.

  • ऑफलाइन विकल्प: यदि आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में कठिनाई आ रही है, तो अपने नजदीकी 'आपले सरकार सेवा केंद्र' या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करवा सकती हैं.

महत्वपूर्ण सूचना

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल 2026 की समय सीमा को अंतिम अवसर माना जाए। जो लाभार्थी इस तारीख तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं करेंगी, उन्हें भविष्य में इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 1,500 रुपये की मासिक सहायता राशि से वंचित होना पड़ सकता है। अतः, सभी पात्र महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2026 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).