कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने की सनातन संस्था पर प्रतिबंध की मांग, कहा- इनकी हरकत आतंकी संगठन जैसी
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हुसैन दलवई ने कहा कि कर्नाटक से डॉ. दाभोलकर, कॉमरेड पानसरे और 2 अन्य बुद्धजीवियों की हत्या करने के पीछे सनातन संस्था का हाथ होने का संदेह है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस संगठन के प्रमुख लोग बोलते हैं और लोगों को प्रशिक्षित करते हैं, उससे तो ऐसा ही लगता है कि यह एक आतंकवादी संगठन है. ऐसे में इस संगठन पर प्रतिबंध लगना चाहिए.