महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान शरद पवार और उद्धव ठाकरे के फोन हुए थे टैप- रिपोर्ट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के दौरान फोन टैंपिंग का मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक जिन नेताओं के फोन टैपिंग किया गया था उसमें शिवसेना (Shiv sena) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेताओं का नाम है. फोन टैपिंग उस वक्त किया गया था, जब महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच ठनी हुई थी और उद्धव ठाकरे (Sharad Pawar) इस दौरान सरकार बनाने के लिए लगातार एनसीपी चीफ शरद पवार (Uddhav Thackeray) के संपर्क में थे. वहीं इस खबर ने फिर से सूबे की सियासत में गरमाहट ला दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच का आदेश दे दिया है.