Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला का Fixed Deposit कहे जाने पर रो पड़ी आरती सिंह, क्या सलमान लगाएंगे सबकी क्लास?
बिग बॉस में अब आरती सिंह को फिक्स्ड डिपॉजिट कहे जाने को लेकर बवाल उठ खड़ा हुआ है. जिसके चलते आरती रोते हुए दिखाई देती हैं.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में अब एक नई लड़ाई शुरू हो गई हैं. इस बार निशाने पर हैं आरती सिंह. जिन्हें असीम ने सिद्धार्थ शुक्ला का फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) कहकर बुलाया है. जिसके बाद से ही घर में इस शब्द को लेकर उसके मतलब निकाले जा रहे हैं. आरती सभी से पूछती है कि इस शब्द का क्या मतलब है. जिसके बाद इसे लेकर बवाल शुरू हो जाता हैं. सिद्धार्थ कहते है कि ये कल से शुरू हुआ है फिक्स्ड डिपॉजिट कहना. जिसपर शेफाली कहती है कि ये रश्मि और अरहान के शब्द हैं. जिसके बाद आरती रश्मि के पास जाकर इसका मतलब पूछती हैं. जिसपर रश्मि कहती है कि मैंने तुम्हे ये नहीं कहा है अरहान ने कहा है. अरहान ने ये बात शेफाली के सामने कही हैं ऐसे में शेफाली से जाकर पूछो.
जिसके बाद शेफाली आरती से कहती है कि ये अच्छा शब्द नहीं है. तो वहीं असीम कहते है जरीवाला कैसा बता रही है ये हमें नहीं लेना है. यहां सब लोग बहुत कुछ बोलते हैं. तो वहीं सिद्धार्थ भड़कते हुए कहते है कि ये एक गंदा शब्द है. जो बेहद गंदे तरीके से कहा गया है.
जिसके बाद आरती इमोशनल होकर रोने लग जाती हैं और बिग बॉस से कंफेशन रूम में जाने की मांग करती हैं. तो वहीं दूसरी तरफ रश्मि कहती है कि आरती अगर ये कार्ड खेलना चाहती है तो बेहद ही बुरा कार्ड है ये. जिसके बाद आरती रोते हुए दिखाई देती हैं. जहां वो कहती है कि सिद्धार्थ मेरा दोस्त है. ये लोग कैसी बातें करते हैं मुझे ये बातें एफेक्ट करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2020 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

