टीवी

Bigg Boss 13: शहनाज गिल का भाई, सिद्धार्थ शुक्ला की मां, आरती की भाभी संग बाकी सदस्यों के ये रिश्तेदार कर सकते हैं घर में एंट्री?

माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में कई सदस्यों के फैमिली मेंबर्स शो का हिस्सा बनने जा रहे है. जहां वो कई दिन तक घर के अंदर ही रहेंगे.

Bigg Boss 13: शहनाज गिल का भाई, सिद्धार्थ शुक्ला की मां, आरती की भाभी संग बाकी सदस्यों के ये रिश्तेदार कर सकते हैं घर में एंट्री?
बिग बॉस 13 (Image Credit: Colors)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में एक बार फिर फैमिली मेंबर्स के एंट्री चर्चा काफी तेज है. माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में कई सदस्यों के फैमिली मेंबर्स शो का हिस्सा बनने जा रहे है. जहां वो कई दिन तक घर के अंदर ही रहेंगे. जाहिर है ये मौका घर वालो के लिए बेहद ही इमोशनल होगा. ऐसे में सवाल उठता है कि किस सदस्य के घर का कौन सा मेंबर्स आने जा रहा है? ऐसे में खबरों की माने तो इस बार घर में शहनाज गिल के भाई घर में एंट्री कर सकते हैं जबकि पिछली बार उनके पिता घर में आए थे.

तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की मां एक बार फिर शो में एंट्री करती दिखाई देंगी. जाहिर है ऐसे में हर कोई देखना चाहेगा कि सिद्धार्थ कैसे अपने इमोशन पर कंट्रोल रखते हैं. आरती सिंह के घर से उनकी भाभी कश्मीरा शाह भी बिग बॉस के घर का हिस्सा बन सकती हैं और अगर ऐसा होता है तो बेशक घर में बड़ा धमाका भी देखने को मिल सकते हैं.

तो वहीं माहिरा शर्मा की मां की बजाए इस बार उनके भाई घर का हिस्सा बनने के लिए आ रहे हैं जबकि विशाल आदित्य सिंह के साथ उनके भाई उनका विश्वास बढ़ाने आ सकते हैं. हालांकि पारस और रश्मि देसाई के घर से शो में कौन एंट्री करने जा रहा है ये साफ नहीं हो पाया है. क्योंकि पारस की गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी पहले ही शो का हिस्सा बनने से मना कर चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2020 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).