देसी के बाद रोहित शेट्टी ने मिलवाया अपनी विदेशी पुलिस से, अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो
रोहित शेट्टी अब हॉलीवुड फिल्म Bad Boys for Life को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं. ये फिल्म 31 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार को अपनी देशी पुलिस बनाकर लोगों एंटरटेन करने वाले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अब सभी को मिलवा रहे हैं अपनी विदेशी पुलिस से. रोहित की ये दमदार पुलिस है. हॉलीवुड फिल्म Bad Boys for Life की टीम. हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ (Will Smith) की ये नई फिल्म 31 जनवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ये एक क्रॉप ड्रामा (Crop Drama) फिल्म है. जिसे विदेशों में काफी पसंद किया जा रहा है. सो इंडिया (India) में रिलीज को तैयार इस फिल्म को अब रोहित शेट्टी प्रमोट कर रहे हैं.
अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें रोहित शेट्टी कार से स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद वो सभी को बताते है कि आप उनकी देशी पुलिस से मिल चुके लेकिन अब मिलिए उनकी विदेशी पुलिस से. जो 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. यह भी पढ़े: सूर्यवंशी के सेट पर अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच हुई लड़ाई का वीडियो आया सामने, वजह हैरान करने वाली
Desi Police is coming on 27th March with lots of action, till then meet the Videsi Police, Bad Boys For Life...this 31st January at a theatre near you. #BadBoyswithRohitShetty pic.twitter.com/sZM3m8ZZOf
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 24, 2020
आपको बता दे कि सिंघम और सिंबा के बाद अब रोहित शेट्टी अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाने जा रहे हैं फिल्म सूर्यवंशी से. इस फिल्म में अक्षय कुमार संग अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे. ये सभी फिल्म में पुलिस के रोल में दिखाई देंगे. जिसका एक टीजर पहले ही सामने आ चुका है. वैसे अक्षय कुमार की ये फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

