JNU हिंसा: जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष समेत 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) छात्र संघ (JNUSU) की अध्यक्ष आईशी घोष (Aishe Ghosh) समेत 19 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आईशी पर आरोप है कि उसने गार्ड्स पर हमला किया और विश्वविद्यालय के सर्वर रूम में तोड़फोड़ की. जिसके बाद पुलिस ने मामाल दर्ज किया है. इससे पहले आईशी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था, जिसके कारण सिर पर गंभीर चोटें आईं थी. उन्होंने कहा था कि मेरा काफी खून बह रहा था मैं वहां गिर गई. मुझे कुछ लोगों ने बचाया फिर इलाज हुआ. बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (J NU) में रविवार देर शाम दो छात्र गुटों में झड़प हुई थी. इस घटना में कई छात्र और छात्राएं घायल हो गए थे. जिन्हें इलाज के लिए एम्स में ले जाया गया था.