बॉलीवुड

आमिर खान की रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार ने बदल दी बच्चन पांडे की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी सिनेमाघरों में

आमिर खान ने अक्षय कुमार से रिक्वेस्ट कर बच्चन पांडे की रिलीज डेट को बदलने के लिए कहा था जिसके बाद अक्षय ने उनकी बात मान ली.

आमिर खान की रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार ने बदल दी बच्चन पांडे की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी सिनेमाघरों में
आमिर खान और अक्षय कुमार (Image Credit: Instagram)

इस साल क्रिसमस (Christmas) के मौके पर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार (Aksahy Kumar) की फिल्म बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही थी. दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर होने वाली इस टक्कर के चलते खबरों का बाजार काफी गर्म था. क्योंकि दो बड़े एक्टर्स की फिल्में जब जब बॉक्स ऑफिस पर टकराती हैं तो उनके बीच भी टकराव की की खबरें आती रहती हैं. लेकिन अब बॉक्स ऑफिस की इस टक्कर को टाल दिया गया है. क्योंकि आमिर खान की रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया है.

दरअसल आमिर खान ने खुद ही ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि आमिर ने बताया कि उनकी रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्म बच्चन पांडे की रिलीज को बदल दिया है. जिसके लिए मैं उनका दिल से शुक्रगुजार हूं.

जिसके बाद अब अक्षय कुमार ने भी ट्वीट करके अपनी फिल्म बच्चन पांडे का नया पोस्टर रिलीज किया और साथ ही रिलीज डेट भी बताई. अक्षय ने आमिर के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा ‘कभी आमिर खान. हम सब दोस्त हैं. बच्चन पांडे अब 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी.

वेल आमिर की इस रिक्वेस्ट पर अक्षय का ये कदम बेशक सराहनीय है. लेकिन फिल्मों की रिलीज में हुई इस अदलाबदली से बेशक दूसरी फिल्मों पर भी असर पड़ेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2020 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).