बॉलीवुड

Grammy Awards 2020: प्रियंका चोपड़ा ने पहना बेहद ही बोल्ड गाउन, पति निक जोनस के साथ रेड कारपेट पर आई नजर

62वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो मूड दिखा इस दौरान उन्होंने Ralph & Russo का का बेहद Hot गाउन पहना. जिसमें प्रियंका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी.

Grammy Awards 2020: प्रियंका चोपड़ा ने पहना बेहद ही बोल्ड गाउन, पति निक जोनस के साथ रेड कारपेट पर आई नजर
प्रियंका चोपड़ा (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने काम से अपना नाम बना रही हैं. अपनी जबरदस्त एक्टिंग के चलते तो प्रियंका चोपड़ा की वाहवाही होती ही रहती हैं लेकिन अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी ये देसी गर्ल खबरें बनना बखूबी जानती हैं. प्रियंका चोपड़ा का यही कमाल एक बार फिर नजर आया ग्रैमी अवॉर्ड 2020 (Grammy Awards 2020) के रेड कारपेट पर. दरअसल पति निक जोनस के साथ पहली बार इस बड़े अवॉर्ड शो का हिस्सा बनी प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक और स्टाइल से खूब खबरें बना रही हैं. क्योंकि इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही बोल्ड गाउन पहन कर एंट्री मारी.

लॉस एंजेलिस में हुए 62वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो मूड दिखा इस दौरान उन्होंने Ralph & Russo का गाउन पहना. फ्रंट से नेवल तक ओपन इस ड्रेस में प्रियंका का बोल्ड लुक देखने लायक बन रहा था. जिसे उन्होंने बेहद ही शानदार अंदाज में कैरी किया था. आप भी देखिए प्रियंका का हॉट लुक.

 

View this post on Instagram

 

This guy. #Grammys2020

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दे इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ पहुंची. इस अवॉर्ड समारोह में जोनस ब्रदर्स ने परफॉर्म भी किया.

इसके साथ ही प्रियंका ने मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत पर शोक भी जाहिर किया.  दरसल इस घटना में कोबी ब्रायंट संग 13 साल की बेटी और 9 लोग सवार थे. घटना में सभी लोगों की मौत हो गई.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2020 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).