बॉलीवुड

अमिताभ और जया बच्चन संग कैटरीना कैफ ने किया जमकर डांस, एड शूट की तस्वीरें आई सामने

कल्याण ज्वेलर्स के एड शूट में कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन एक साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

अमिताभ और जया बच्चन संग कैटरीना कैफ ने किया जमकर डांस, एड शूट की तस्वीरें आई सामने
एड शूट पर कैटरीना, अमिताभ और जया बच्चन (Image Credit: Twitter)

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में साथ नजर आ चुके महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक बार फिर साथ साथ दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इस बार इनकी जोड़ी नजर आ रही है एक एड शूट (Ad Shoot) में. जहां बिग बी और कैटरीना के साथ जया बच्चन भी मौजूद हैं. इस एड की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें ये तीनों के एक साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में तीनों ही एक्टर्स ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं.

अमिताभ बच्चन एक साउथ इंडियन गेटअप में दिखाई दे रहे हैं जबकि वहीं जया बच्चन और कैटरीना कैफ ट्रेडिशनल साड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं. फोटोज में तीनों का लुक देखने लायक है. इसके साथ इनके चेहरे पर मौजूद हंसी देख ऐसा लग रहा है मानों जैसे ये इस मौके को काफी एन्जॉय कर रहे थे.

दरअसल ये तीनों कल्याण ज्वेलर्स के लिए एड शूट के लिए साथ आए थे. जिसकी ये तस्वीरें सामने आई है. वर्कफ्रंट की बात करें अमिताभ बच्चन की इस साल एक बाद एक 3 फिल्में रिलीज होने जा रही है. जिसमें चेहरें, गुलाबो सिताबो और ब्रह्मास्त्र हैं जबकि कैटरीना कैफ का जलवा अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देगा. इस फिल्म कैटरीना अक्षय के साथ मिलकर मशहूर गाने टिप टिप बरसा पानी को रिक्रिएट किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2020 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).