पीएम मोदी के 1 हजार करोड़ के पैकेज पर बोली CM ममता बनर्जी- प्रधानमंत्री ने साफ नहीं किया कि ये एडवांस है या पूरा पैकेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान (Cyclone Amphan) से तबाह हुए कई जिलों का हवाई दौरा किया. पीएम मोदी ने अपने इस दौरे के बाद राज्य के लिए 1,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की. पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी फंड के तौर पर 1,000 करोड़ रुपये की घोषणा की है, लेकिन उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया है कि ये एडवांस होगा या फिर पैकेज. उन्होंने कहा कि इसका फैसला बाद में किया जाएगा.