बॉलीवुड

PIA Plane Crash: अनिल कपूर, अनुपम खेर और स्वरा भाष्कर जैसे सितारों ने पाकिस्तान विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना की व्यक्त

जानकारी के मुताबिक उड़ान संख्या पीके-8303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाली ही थी कि एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

PIA Plane Crash: अनिल कपूर, अनुपम खेर और स्वरा भाष्कर जैसे सितारों ने पाकिस्तान विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना की व्यक्त
अनिल कपूर, स्वरा भास्कर और अनुपम खेर (Image Credit: Twitter)

शुक्रवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का एक यात्री विमान जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में 97 लोगों के मारे जाने की खबर आई है. विमान में 91 पैसेंजर्स के साथ 8 क्रू मेंबर्स भी सवार थे. जानकारी के मुताबिक उड़ान संख्या पीके-8303 लाहौर (Lahore) से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाली ही थी कि एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन (Jinnah Garden) में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना के बाद पाकिस्तान (Pakistan) ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई.

बॉलीवुड के भी कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जाहिर किया है. अनिल कपूर, अनुपम खेर, अनुभव सिन्हा, हंसल मेहता और स्वरा भाष्कर जैसे कई नामी लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया. यह भी पढ़े: पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयजा खान और उनके पति दानिश तैमूर के PIA प्लेन क्रैश में मारे जाने की उड़ी अफवाह, नाराज एक्ट्रेस ने रखी बात

अनिल कपूर

अनुपम खेर

हुमा कुरैशी

स्वरा भास्कर

अनुभव सिन्हा

आपको बता दे कि इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी स्टार स्पिन गेंदबाज यासिर शाह (Yasir Shah) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयजा खान (Ayeza Khan) सहित उनके पति की मौत के भी मारे जाने की खबरें भी वायरल होने लगी. जिसके बाद एक्ट्रेस आयजा खान ने खुद ही इंस्टाग्राम पर इन खबरों की हवा निकाल दी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2020 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).