पंजाब में 2022 चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर AAP का दामन थाम सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब की 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं, उसके बाद पहली बार आप ने यहां 20 सीटों पर कब्जा करने में सफलता पाई. वहीं शिअद को 15 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महज तीन सीटों पर संतोष करना पड़ा। उस चुनाव में लोक इंसाफ पार्टी को दो सीटें मिली थी. सिद्धू 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और पिछले कुछ समय से उनका पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मनमुटाव चल रहा है. उन्होंने पिछले साल पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.