अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी के बाद महज 21 दिन बिताए थे साथ, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
अनुष्का ने खुलासा करते हुए कहा कि शादी के बाद 6 महीने हम दोनों काम में बिजी थे और हमने केवल 21 दिन साथ बिताए. इन दिनों को मैंने सही में गिना है. जब भी मैं विदेश जाती थी. हम एक बार के खाने पर ही मिल पाते थे. जो हमारे लिए काफी कीमती होता था
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से है. अपने काम के प्रति कमिटमेंट के चलते दोनों ही अपने अपने फिल्ड में छाए रहते हैं. दोनों के इस कमिटमेंट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शादी के बाद अगले 6 महीने तक काम में बिजी रहने के कारण ये दोनों महज 21 दिन ही साथ रह पाए थे. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक मैगजीन की दिए इंटरव्यू में किया है.
अनुष्का ने बताया कि जब भी मैं विराट से मिलने जाती हूं या वो मुझसे मिलने आता था. हम में से एक बिजी ही रहता है. हम साथ खाना खा लेते थे वही हमारा वक़्त होता था. लेकिन लोगों को लगता था कि हम हॉलिडे पर हैं.
अनुष्का ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि शादी के बाद 6 महीने हम दोनों काम में बिजी थे और हमने केवल 21 दिन साथ बिताए. इन दिनों को मैंने सही में गिना है. जब भी मैं विदेश जाती थी. हम एक बार के खाने पर ही मिल पाते थे. जो हमारे लिए काफी कीमती होता था.
आपको बता दे कि अनुष्का की आखिरी फिल्म थी जीरो जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. जिसके से उनके नए प्रोजेक्ट का ऐलान होना अभी बाकी है. जबकि बतौर प्रोड्यूसर इस साल उनके प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

