चीनी राष्ट्रगान का अपमान करना अब हांगकांग में होगा गैरकानूनी, विधेयक को मिली मंजूरी
हांगकांग में चीनी राष्ट्रगान का अपमान करना होगा अब गैरकानूनी होगा. इस विधेयक को मंजूरी दे दी गई है. हांगकांग की विधायिका ने गुरुवार को इस विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दे दी. इस दौरान लोकतंत्र समर्थक विपक्षी सदस्यों ने मतदान को बाधित करने की कोशिश की, लेकिन विधेयक को मंजूरी दे दी गई. वे इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अधिक अधिकारों के उल्लंघन के रूप में देखते हैं. चीन समर्थक बहुमत ने कहा कि हांगकांग के नागरिकों को राष्ट्रगान के प्रति उचित सम्मान दिखाने के लिए यह कानून आवश्यक था. जानबूझकर चीनी राष्ट्रगान मार्च ऑफ द वॉलंटियर्स का अपमान करने का दोषी पाये जाने वाले लोगों को तीन साल तक की जेल और 50,000 हांगकांग डॉलर (6,450 अमेरिकी डॉलर) के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है.