सुप्रीम कोर्ट में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- इलाज के दौरान COVID-19 से खुद को बचाने के लिए 'अंतिम जिम्मेदारी' डॉक्टरों और नर्सों की
कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया जूझ रही है. उसमें भारत का नाम भी शामिल हैं. भारत में कोरोना वायरस से फ्रंट लाइन पर डॉक्टर, नर्स और मेडिकल टीम लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं. इस कोरोना के कारण कई डॉक्टर और नर्स संक्रमित हो चुके हैं तो कई लोगों की मौत भी हुई है. लेकिन अब भी कोरोना से जंग लगातार जारी है. लाइव लॉ.in रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच खबर आ रही है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने सुप्रीम कोर्ट में दायर दायर एक हलफनामे में कहा कि COVID-19 से खुद को बचाने के लिए डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ की अपनी जिम्मेदारी है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा में अस्पताल संक्रमण नियंत्रण समिति संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण गतिविधियों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है, लेकिन अंतिम जिम्मेदारी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ है.