बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत को फैन ने दिया बेहद स्पेशल ट्रिब्यूट, एक्टर के नाम पर रजिस्टर कराया तारे का नाम! 

सौर मंडल के प्रति दिलचस्पी रखने वाले सुशांत सिंफ्ह रजपूत के नाम पर उनके फैन ने तारे का नाम रजिस्टर कराया है. इसका मतलब, सुशांत के नाम पर एक तारे का नाम रखा गया है. सोशल मीडिया पर एक फैन का ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें सुशांत के नाम पर रजिस्टर किये गए तारे की जानकारी के साथ एक सर्टिफिकेट भी देखने को मिला है.

सुशांत सिंह राजपूत को फैन ने दिया बेहद स्पेशल ट्रिब्यूट, एक्टर के नाम पर रजिस्टर कराया तारे का नाम! 
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन हुए अब तीन हफ्ते बीत चुके हैं और उनके सभी चाहनेवाले उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं. सुशांत ने 14 जून, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और तभी से ही फैंस इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसके चलते उन्होंने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा लिया? सुशांत के जाने के बाद से ही लोग उन्हें अलग-अलग अंदाज में अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अब खबर आई है कि सौर मंडल के प्रति दिलचस्पी रखने वाले सुशांत के नाम पर उनके फैन ने तारे (Star) का नाम रजिस्टर कराया है.

इसका मतलब, सुशांत के नाम पर एक तारे का नाम रखा गया है. सोशल मीडिया पर एक फैन का ट्वीट वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें सुशांत के नाम पर रजिस्टर किये गए तारे की जानकारी के साथ एक सर्टिफिकेट भी देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: जिस कपड़े से सुशांत सिंह राजपूत ने लगाई थी फांसी, पुलिस अब उसकी भार क्षमता जानने में जुटी, भेजा लैब

रक्षा नाम की सुशांत की इस फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सुशांत को हमेशा से तारों का शौक रहा है और इसलिए मैंने उनके नाम पर एक तारे का नाम रखना सही समझा. आप इसी तरह से चमकते रहो!"

इस सर्टिफिकेट में बताया गया कि RA.22.121 पोजिशन के तारे को सुशांत के नाम पर रखा गया है. फिलहाल इस ट्वीट की सचाई पता नहीं चल पाई है लेकिन इंटरनेट पर ये बेहद वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद फैंस भी इसकी सराहना कर रहे हैं.

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की मुंबई पुलिस (Mumbai Police) जांच कर रही है और अब तक 27 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).