बॉलीवुड

प्रभास संग मिलकर ऋतिक रोशन करेंगे सबसे बड़ा धमाका, एक्शन से भरी फिल्म में साथ आयेंगे नजर

रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास ने पहले इस फिल्म के लिए हामी भर दी है. जबकि ऋतिक रोशन के साथ बातचीत आखिरी दौर पर हैं.

प्रभास संग मिलकर ऋतिक रोशन करेंगे सबसे बड़ा धमाका, एक्शन से भरी फिल्म में साथ आयेंगे नजर
प्रभास और ऋतिक रोशन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दमदार एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी आखिरी फिल्म वॉर (War) में जिस तरह का एक्शन दिखाया उसने सभी को हैरान कर दिया. लेकिन अब ऋतिक रोशन उससे भी बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक ऋतिक रोशन अब साउथ के दमदार एक्टर प्रभास (Prabhas) के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं. दोनों के साथ आने भर की खबर ही सिने प्रेमियों के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम खबर नहीं है. बाहुबली स्टार प्रभास संग ऋतिक रोशन जैसे स्टार का साथ अपने आप में एक बड़ी खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को डायरेक्ट का जिम्मा दिया जा रहा है डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) को. वहीं ओम राउत जिसके साथ मिलकर अजय देवगन तानाजी द अनसंग वारियर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास ने पहले इस फिल्म के लिए हामी भर दी है. जबकि ऋतिक रोशन के साथ बातचीत आखिरी दौर पर हैं. हालांकि वॉर के रिलीज के बाद से ऋतिक रोशन की नई फिल्म का इंतज़ार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं. ऐसे में सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों का साथ देखना सभी के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं होगा. यह भी पढ़े: ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को ऑस्कर से मिला इनविटेशन तो नाराज हुए डायरेक्टर हंसल मेहता, कहा- नेपोटिज्म अकेडमी

हाल ही में आई रिपोर्ट्स की माने तो ओम राउत कार्तिक आर्यन के साथ भी एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. हालांकि कोरोना और लॉकडाउन के चलते इस फिल्म को फिलहाल के लिए पीछे धकेल दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).