जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से संबंध रखने का मामला, निलंबित पुलिस DSP देवेंद्र सिंह के खिलाफ NIA ने दाखिल की चार्जशीट
जांच एजेंसी एनआईए ने निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह समेत समेत हिज़बुल मुजाहिदीन 6 लोगों के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दाखिल किया है.
नई दिल्ली: आतंकियों के साथ गिरफ्तार जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह (Suspended DSP Davinder Singh) को दिल्ली की एक अदालत द्वारा जमानत दे दी गई थी. पुलिस निलंबित डीएसपी जौर उनक सहयोगी इरफान शफी मीर (Irfan Shafi Mir) को भी जमानत दे दिया था. देवेंद्र सिंह को कोर्ट से भले ही जमानत मिल थी लेकिन जांच एजेंसी एनआईए के हिरासत में ये सभी लोग थे. जो जांच एजेंसी एनआईए ने निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह समेत समेत हिज़बुल मुजाहिदीन 6 लोगों के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दाखिल किया है.
निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह को दिल्ली के इक अदालत से भले ही जमानत मिल गई थी. लेकिन जांच एजेंसी एनआईए ने कहा था कि सभी के खिलाफ पर्याप्त सबूत है. जल्द ही सभी के खिलाफ चार्जशीत दाखिल किया जायेगा. देवेंद्र सिंह मामले में एनआईए ने देवेंद्र सिंह के अलावा 5 और लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल की जाएगी. जिसमें हिज्बुल आतंकी सैय्यद नवीद, रफी अहमद और कानून का छात्र इरफान सफी मीर के नाम भी शामिल है. यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की मदद करने वाले डीएसपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस सेवा से बर्खास्त
National Investigation Agency has filed a charge sheet against six persons including Hizbul Mujahideen terrorist Syed Naveed and DSP of J&K Police, Davinder Singh in a terror case. https://t.co/TgEuwKnoz4
— ANI (@ANI) July 6, 2020
पुलिस ने जम्मू कश्मी से दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से जनवरी महीने में श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाइवे पर आतंकियों के साथ एक कार में गिरफ्तार किया गया था. बताया जाता है कि देवेंद्र सिंह इन तीनों को सुरक्षाबलों की निगाह से बचाते हुए सुरक्षित कश्मीर से बाहर ले जाने की कोशिश में था. इसी बीच गाड़ियों के जांच के दौरान पुलिस ने आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

