बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से है इंतजार, ट्विटर पर ट्रेंड कराया #DilBecharaTrailer

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर को अभी कुछ ही देर में फैंस बीच रिलीज कर दिया जाएगा. ऐसे में अपने चहेते अभिनेता के आखिरी पलों को देखने के लिए फैंस पलके बिछाए अपने चहेते अभिनेता की फिल्म की ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से है इंतजार, ट्विटर पर ट्रेंड कराया #DilBecharaTrailer
दिल बेचारा पोस्टर (Image Credit: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) के ट्रेलर को अभी कुछ ही देर में फैंस बीच रिलीज कर दिया जाएगा. ऐसे में अपने चहेते अभिनेता के आखिरी पलों को देखने के लिए फैंस पलके बिछाए अपने चहेते अभिनेता की फिल्म की ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं फैंस ने ट्विटर पर #DilBecharaTrailer का ट्रेलर भी ट्रेंड कराया है.

गौरतलब है कि फैंस ने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि सुशांत की इस फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा. इस बात पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा था वें इसे बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं.

हाल ही में फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस संजना संघी (Sanjana Sanghi) ने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा था कि फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए जिद न करें. सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर उन्होने कहा "पर्दा अभी फिलहाल बड़ा न हो लेकिन हमारा दिल तो हो सकता हैं. ये वक्त हैं एक महान जीवन और फिल्म को सेलिब्रेट करने का.”

दिल बेचारा के लिए फैंस ने किये ये ट्वीट्स:

ये भी पढ़ें: Video: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अपना बयान दर्ज कराने संजय लीला भंसाली पहुंचे बांद्रा पुलिस स्टेशन

आपको बता दें कि सुशांत की इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के चलते उनके सम्मान में सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) ने भी अपने नए गाने 'जरा ठहरो' की रिलीज आज के लिए रोक दी हैं. अरमान मालिक अपने इस गाने को अब 8 जुलाई को रिलीज करेंगे. फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).