Chandra Grahan July 2020: चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा के साथ आसमान में एक साथ दिखा बृहस्पति और शनि ग्रह का अद्भुत नजारा, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की सुंदर तस्वीरें और वीडियो
Jupiter, Saturn and Moon (Photo Credits: @kojachusky/ Twitter)

Chandra Grahan July 2020: साल 2020 का तीसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 5 जुलाई को सुबह 8.37 बजे से लगा और उसका समापन सुबह 11. 22 बजे हुआ. चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) की कुल अवधि 2 घंटे 45 मिनट थी. यह ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण यानी पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) था, जो भारत में नहीं दिखाई दिया, लेकिन यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका इस खगोलीय घटना का साक्षी बना. हालांकि जिन लोगों ने इस खगोलीय घटना को देखा, उन्हें आसमान में चंद्रमा के साथ-साथ दो ग्रहों बृहस्पति और शनि की सुंदरता का दीदार भी हुआ. यह बेहद दुर्लभ नजारा था, जो हर रात नजर नहीं आता है. चंद्र ग्रहण के दौरान कई लोगों ने चंद्रमा के साथ-साथ बृहस्पति और शनि (Jupiter and Saturn) का भी अद्भुत नजारा देखने को मिला. बस फिर क्या था लोगों ने इन तीन ग्रहों की खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो को अपने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया.

चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना के दौरान आसमान में चंद्रमा के साथ दो विशाल ग्रह शनि और बृहस्पति एक-दूसरे के बेहद करीब व चमकते हुए दिखाई दे रहे थे. कई लोगों ने ग्रहण के इस खूबसूरत नजारे के साथ चंद्रमा, बृहस्पति और शनि को न सिर्फ अपने कैमरे में कैद किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस अद्भुत नजारे की तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया. यह भी पढ़े: Chandra Grahan July 2020: साल का तीसरा चंद्र ग्रहण आज, जानें किन राशियों पर पड़ेगा कैसा प्रभाव?

देखें तस्वीरें-

क्यों है ना यह खूबसूरत?

खगोलीय घटना की एक और तस्वीर

देखें वीडियो-

देखें एक और वीडियो

चंद्रमा के साथ बृहस्पति और शनि

गौरतलब है कि 5 जुलाई का चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण था, लेकिन आसमान में ग्रहण के दौरान केवल चंद्रमा ही नहीं, बल्कि उसके साथ सौर मंडल के दो ग्रह बृहस्पति और शनि भी चमकते हुए नजर आए. अब अगला चंद्र ग्रहण 29-30 नवंबर को है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अगली बार चंद्रमा दो ग्रहों बृहस्पति और शनि के साथ 22 अक्टूबर 2020 को दिखाई देगा.